रायपुर, 27 अप्रैल 2025: सतीश जैन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर छंइहा भुंईया 3” का बहुप्रतीक्षित गाना “लाली लाली लुगरा” आज सुबह 7 बजे सुंदरानी MUSIC ON यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है।

इस गाने में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायकों गोरेलाल बर्मन, सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, मनोज वर्मा, चंपा निषाद, कंचन जोशी और मोनिका सोनी ने अपनी मधुर आवाज दी है।
बता दें, इस फिल्म में अभिनेता मन कुरैशी, दीपक साहू, एल्सा घोष, और दीक्षा साहू मुख्य भूमिका में हैं।
सतीश जैन द्वारा लिखित इस गाने का संगीत सुनील सोनी ने तैयार किया है, जो अपनी माटी की खुशबू और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बखूबी दर्शाता है। गाने का छायांकन सिद्धार्थ सिंह ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी चंदन दीप और संपादन तुलेन्द्र पटेल ने संभाला है। सह-निर्माता ललित सिन्ह ने इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”मोर छंइहा भुंईया 3″ फिल्म की कहानी का यह गाना दर्शकों को एक नई और रोमांचक कहानी का आभास कराता है।
सतीश जैन ने बताया कि यह गाना न केवल मनोरंजक है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को भी उजागर करता है। फिल्म के प्रशंसक और छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमी इस गाने के रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। सुंदरानी MUSIC ON के यूट्यूब चैनल पर सुबह 7 बजे से इस गाने का आनंद लिया जा सकता है।