छग/मप्र

बारनवापारा अभ्यारण्य में दिखा ‘मां का प्यार’, नन्हें शावकों को पीठ पर बैठाकर घूमती दिखी मादा भालू

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भारत नयापारा क्षेत्र स्थित बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में इन दिनों प्रकृति का अद्भुत और मनमोहक दृश्य देखने को मिल रहा है। अभ्यारण में एक मादा भालू अपने दो नन्हे शावकों को पीठ पर बैठाकर जंगल की सैर कराती नजर आ रही है। इस अनोखे पल को वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब तेजी से चर्चा में है।

https://www.instagram.com/reel/DVbRxGujElP/?igsh=Mno4NjAyamYwNHRn

घने साल और सागौन के पेड़ों के बीच, सूखे पत्तों की सरसराहट के साथ जब मादा भालू अपने दोनों शावकों को पीठ पर सवार किए आगे बढ़ती है, तो यह दृश्य किसी जंगल सफारी फिल्म जैसा प्रतीत होता है। सफारी पर निकले सैलानी इस नजारे को देखकर रोमांचित हो उठते हैं। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह दृश्य न केवल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, बल्कि मां और बच्चों के स्नेह का अद्भुत उदाहरण भी पेश कर रहा है।

मनोहर दृश्य को देखकर पर्यटक हो रहे उपस्थित
अभ्यारण्य में इन दिनों पर्यटकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। क्योंकि ऐसे दुर्लभ और स्वाभाविक क्षण कम ही देखने को मिलते हैं। प्रकृति की गोद में कैद यह दृश्य एक बार फिर साबित करता है कि जंगल की दुनिया अपने भीतर कितने अनमोल और भावुक पल समेटे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker