मनोरंजन
छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर छंइया भुंईया कल से सिनेमाघरों में होगी रिलीज
रायपुर: सतीश जैन प्रोडक्शन की बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म सुंदरानी मोर छंइया भुंईया 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बता दें, फिल्म में अभिनेता प्रकाश अवस्थी, मन कुरैशी, लक्षित जाँझी, एल्सा घोष, दीक्षा जायसवाल, इशिका यादव, इशिका यादव मुख्य भूमिका है।

सतीश जैन के लेखन, निर्माण और निर्देशन में बनी इस फिल्म के सह-निर्माता ललित सिन्हा हैं। छायांकन सिद्धार्थ सिंह, संगीत सुनील सोनी और गीत स्व. लक्ष्मण मस्तुरिया, सतीश जैन व स्व. मिरवर दास मानिकपुरी ने दिए हैं। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा मिश्रण होगा।