Trending पर चल रहा भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार काजल राघवानी का नया गाना परफ्यूम लगा के साड़ी में
Bhojpuri Cinema: लियो भोजपुरी की ओर से बहुप्रतीक्षित गाना परफ्यूम लगा के साड़ी में’ आज 4 जून 2025 को सुबह 6:45 बजे रिलीज कर दी गई है।
https://youtu.be/jS4AQ07oVoo?si=q-cAJ7bEWEDzC86k

इस गाने में भोजपुरी की सुपरस्टार काजल राघवानी और लाडो मधेसिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि सुमित सिंह चंद्रवंशी भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज ने अपनी आवाज से सजाया है, जो इसे और भी खास बनाता है।

‘परफ्यूम लगा के साड़ी में’ यह गाना भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच उत्साह पैदा कर रहा है। लियो भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज यह गाना अपनी मधुर धुन और आकर्षक प्रस्तुति के साथ दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल राघवानी का जलवा किसी से छिपा नहीं है, और लाडो मधेसिया के साथ उनकी जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिलीज की जानकारी लियो भोजपुरी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई है।
रिलीज डिटेल्स:
गाना: परफ्यूम लगा के साड़ी में
रिलीज डेट: 4 जून 2025, सुबह 6:45 बजे
कलाकार: काजल राघवानी, लाडो मधेसिया, सुमित सिंह चंद्रवंशी
गायक: सुमित सिंह चंद्रवंशी, शिल्पी राज