जीवन परिचय

Thalapathy Vijay Birthday: साउथ सुपरस्टार विजय आज मना रहे अपना मना रहे हैं अपना 51वां जन्मदिन

Thalapathy Vijay Birthday: साउथ सुपरस्टार विजय आज रविवार 22 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनय की दुनिया में अपना जादू चला चुके विजय अब राजनीति में भी दमखम दिखाने को तैयार हैं। जानते हैं उनके बारे में….

अभिनेता विजय का आज रविवार को जन्मदिन है। तमिल सिनेमा में उनका जादू चलता है। विजय तीन दशक से अधिक वक्त से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। अपने करियर में वे करीब 68 फिल्में कर चुके हैं। इसके अलावा वे गायिकी का हुनर भी रखते हैं। सिनेमा की दुनिया के बाद वे राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी भी कर चुके हैं। बीते वर्ष ही उन्होंने अपनी पार्टी का एलान किया। आज जन्मदिन पर जानते हैं विजय के बारे में….

अभिनेता विजय का आज रविवार को जन्मदिन है। तमिल सिनेमा में उनका जादू चलता है। विजय तीन दशक से अधिक वक्त से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। अपने करियर में वे करीब 68 फिल्में कर चुके हैं। इसके अलावा वे गायिकी का हुनर भी रखते हैं। सिनेमा की दुनिया के बाद वे राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी भी कर चुके हैं। बीते वर्ष ही उन्होंने अपनी पार्टी का एलान किया। आज जन्मदिन पर जानते हैं विजय के बारे में….

इन फिल्मों में किया है काम
विजय ‘राजविन परवैयिले’, ‘मिन्सरा कन्ना’, ‘बीस्ट’, ‘शाहजहां’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। साल 2023 में उनकी फिल्म ‘लियो’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके अलावा ‘GOAT’ यानी ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ से भी उन्होंने बीते वर्ष खूब चर्चा बटोरी। विजय की आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ है। इसे ‘दलपति 69’ भी कहा जा रहा है।

पोंगल पर रिलीज होगी ‘जन नायकन’
एक्टर विजय ‘जन नायकन’ फिल्म के बाद अपना ध्यान पूरी तरह से राजनीति पर केंद्रित करेंगे। यह फिल्म जनवरी 2026 में पोंगल के अवसर पर रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। एक्टर विजय अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फीस के मामले में वे रजनीकांत को भी पीछे छोड़ चुके हैं। विजय एक फिल्म के लिए 65 से 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं विजय की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी अनुमानित नेटवर्थ 500 करोड़ रुपये से अधिक है।

2026 में चुनाव लड़ने की तैयारी
अभिनय का सिक्का चलाने के बाद राजनीति में कदम रख चुके विजय ने बीते वर्ष फरवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी का एलान किया। उनकी पार्टी का नाम तमिलागा वेट्री कजम (Tamilaga Vetri Kazham) है। विजय का राजनीतिक दल तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार है। पार्टी का झंडा और चुनाव चिह्न जारी हो चुके हैं।

फैन से रचाई शादी
परदे पर कई अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमा चुके अभिनेता विजय ने यूके में रहने वाली अपनी ही एक फैन संगीता से शादी की। विजय और संगीता की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। दरअसल, संगीता ने एक्टर को उनकी शूटिंग के सेट पर आकर ही अपने बारे में दिया था। इसके बाद दोनों की बातें शुरू हुई और वह एक-दूसरे को पसंद करने लगे। एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव दिया, जिसके लिए संगीता ने तुंरत हा भी कर दी। 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता संग शादी रचाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker