छॉलीवुड टॉक

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक और लाइव परफॉर्मर अनुराग शर्मा का 42वां जन्मदिन आज, देखें हिट गानों की लिस्ट

रायपुर, 15 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के मशहूर पार्श्व गायक और लाइव परफॉर्मर अनुराग शर्मा आज 15 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। रायपुर, छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाले अनुराग ने अपनी मधुर आवाज और बहुमुखी प्रतिभा से लाखों दिलों में जगह बनाई है।

रायपुर जिले के बरौदा गांव निवासी कालेज में रहते हुए अनुराग ने आर्केस्ट्रा में गाना शुरू किया। फिर उनको सिंगर के पीछे कोरस गाने को मिला। अनुराग शर्मा ने बताया कि कोरस वे समूह में करते थे इसलिए आवाज खुलकर सामने नहीं आती थी। लेकिन मैंने धैर्य नहीं खोया। वर्ष 2005 जब मैं 22 साल का था तो मेरा पहला छत्तीसगढ़ी एल्बम सांग टुरी अनारकली आया।

इसके बाद लगातार एक के बाद एक गाने गाए। गीत कोनो गाहु..तोर आंखी में रे दीवानी..कोन जनी..गाए। छम छम बाजे गाने को नौ करोड़ से अधिक लोग सुन चुके हैं। गाना सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित ना रहे इसके लिए मैं उनमें ओडिशा, असम, बालीवुड म्यूजिक का प्रयोग करता हूं। फिल्म के हिट हाेने में गाने के योगदान को लेकिर उन्होंने कहा कि किसी फिल्म का एक गाना हिट हो गया तो फिल्म भी हिट हो जाती है।

अनुराग शर्मा ने 500 से अधिक गानों को अपनी आवाज दी है, जिसमें छत्तीसगढ़ी फिल्मों और एल्बमों के लिए कई हिट गाने शामिल हैं। उनकी गायकी केवल हिंदी तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने बंगाली, सिंधी, भोजपुरी, पंजाबी, उड़िया और हल्बी जैसी कई भाषाओं में भी गीत गाए हैं। उनकी कुछ लोकप्रिय रचनाओं में छम छम बाजे पांव के पैरी, मोहनी मुरतिया, रुनुक झुनुक पैरी बाजे, और जोहार छत्तीसगढ़ जैसे गाने शामिल हैं।

तीन बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवार्ड जीत चुके अनुराग ने राजयोत्सव, राजिम महोत्सव, भोरमदेव महोत्सव, बस्तर महोत्सव और चित्रकोट महोत्सव जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर 50,000 से अधिक दर्शकों के सामने अपनी प्रस्तुति दी है। उनकी अपनी बैंड अनुरागास भी है, जो कॉन्सेप्ट शोज और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अनुराग को धरोहर सम्मान सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।

अनुराग शर्मा के हिट गानों की सूची:

छम छम बाजे पांव के जोड़ी – आई लव यू
मोहनी मुरातिया (आई लव यू)
रनुक झुनुक जोड़ी बाजे (एल्बम)
Hoge biyasi nagar (Album)
ये गोरी वो
जनम जनम ले नई छुटे
Aanki ma tor chehra base
Ka ban mare re
भोलो सूरत मिठ्ठ बोल
Bolat he dhadkan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker