Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Birthday: भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत ऐक्ट्रेस काजल राघवानी मना रही आज अपना जन्मदिन
Bhojpuri cinema। भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक काजल राघवानी के लिए आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि आज उनका जन्मदिन हैं। एक्ट्रेस आज 34 साल की हो गई हैं और उन्होंने 16 साल की उम्र से फिल्में करनी शुरू कर दी थी। पहले वो गुजराती फिल्मों में दिखाई दी लेकिन फिर वो 2013 में भोजपुरी फिल्म ‘सबसे बड़ा मुजरिम’ में दिखी और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज एक्ट्रेस को सिनेमा में लगातार काम करते हुए 12 साल हो गए हैं। आज अपने जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस ने खुद के लिए कुछ चीजे निर्धारित की हैं। तो चलिए जानते हैं कि काजल अपने जन्मदिन पर क्या करने वाली हैं।

काजल राघवानी ने अपने जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है- हैप्पी बर्थडे टू मी…इस नए साल में मैं खुल मैं कर जीना, सीखना और ग्रो करने वाली हूं..। मैं अपने सपनों की तलाश करूंगी और हर हफ्ते उन्हें साकार करने के लिए मजबूत कदम उठाऊंगी। मैं बहुत अच्छी हूं..मैं बहुत स्टॉग हूं..मैं स्मार्ट हूं.. और मैं डिस्जर्व करती हूं कि एक ऐसी जिंदगी जीना जो मेरी खुद की हो। काजल के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस वीडियो पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं।
रानी चटर्जी समेत कई भोजपुरी स्टार्स ने काजल को जन्मदिन की बधाई दी है और फैंस भी काजल को टैग कर करके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी है। एक यूजर ने काजल की फोटो पोस्ट कर लिखा- महादेव जी आपको आशीर्वाद दें आप आगे बढ़ो।
एक अन्य ने लिखा- जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरी प्यारी ड्रीम गर्ल और आप 1000 साल जियो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे मैम आपका और खेसारी का जोड़ी भोजपुरी में सुपरहिट है..।