देश/विदेश
FISM Italy 2025 : भारत की जानी-मानी मेंटलिस्ट और मैजिशियन सुहानी शाह को ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का अवॉर्ड मिला
दिल्ली: भारत की जानी-मानी मेंटलिस्ट और मैजिशियन सुहानी शाह को इटली का फिस्म वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक 2025 में ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का खिताब जीता।

बता दें, इस नव-स्थापित श्रेणी में पहली बार किसी भारतीय कलाकार को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है।

मिली जानकारी अनुसार फिस्म ने पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जादू को लोकप्रिय बनाने वाले कलाकारों के लिए यह कैटेगरी शुरू की है।