बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद करने पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, मिलने के लिए लोगों ने सड़क जाम कर दिया
Bhojpuri Powerstar Pawan Singh : भोजपुरी सिनेमा के बड़े और पावर स्टार पवन सिंह अपने गानों से फैंस को सरप्राइज देते रहते हैं। हाल ही में उनका लेटेस्ट गाना पापे पड़ी रिलीज हो चुका है। गाने में एक्ट्रेस क्वीन शालिनी के साथ दिख रहे हैं। एक्ट्रेस गानों से तो फैंस का दिल जीत रहे हैं लेकिन उसी के साथ एक्टर ने जनता की सेवा के बेड़ा भी उठा लिया है। पवन सिंह को हाल ही में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलते देखा गया लेकिन वहां उनसे मिलने के लिए लोगों ने सड़क जाम कर दी और दूर तक सिर्फ और सिर्फ भीड़ दिखाई दी। तो चलिए जानते हैं कि एक्टर का फैंस ने कैसे स्वागत किया।
https://www.instagram.com/p/DM8AW0_ShJR/
पवन सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो फैंस से घिरे दिख रहे हैं। वीडियो में एक्टर गाड़ी से बाहर निकल कर फैंस से हाय और नमस्ते कर रहे हैं। पवन ने कुछ लोगों से बात भी की लेकिन सबके मुलाकात नहीं कर पाए। वीडियो में दूर-दूर तक सिर्फ लोगों की भीड़ है..जिसने पवन सिंह को घेर रखा है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- जवइनींयाँ गांव के पीड़ित परिवार को मेरा सादर प्रणाम…केवल आज ही नहीं …हम हमेशा आप सभी के साथ हैं !
अब सोशल मीडिया पर फैंस पवन सिंह को गरीबों का मसीहा बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पवन सिंह पीड़ितों से मिलने के लिए आए..ये देखकर बहुत अच्छा लगा..हर किसी को पवन सिंह जी से कुछ सीखना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बॉस के जैसा हेयर style भोजपुरी इंडस्ट्री मे किसी का नहीं..। एक अन्य ने लिखा- जय हो गुरु जी आपका दिल बहुत बड़ा है….यही कारण है कि पूरा भारत इनको पॉवर स्टार कहती है। पवन सिंह की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।