भोजपुरी सिनेमा

Pawan Singh new song Shankara : भोजपुरी फिल्म के पावर स्टार पवन सिंह की आवाज़ और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का नया गाना शंकरा रिलीज

Pawan Singh new song “Shankara”: पवन सिंह का नया गाना शंकरा रिलीज हो गया है। गाने को आज सुबह ही रिलीज किया गया है जिसमें वो रौद्र रूप में दिख रहे हैं। गाने के लिरिक्स बहुत मीनिंग फुल है।

भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह सिनेमा का बड़ा नाम हैं,क्योंकि उनका हर गाना हिट की गारंटी के साथ आता है।एक्टर चाहे भोजपुरी सिनेमा में काम करें या बॉलीवुड में..उनके नाम का सिक्का सोने की तरह चमकता है। हमने आपको बताया था कि  राजकुमार राव के साथ काम करने के बाद एक्टर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के इशारों पर नाचने वाले हैं। वो उनके साथ नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। आज कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के मिलकर बनाया गया पवन सिंह का नया गाना रिलीज हो चुका है, जिसे सुनकर फैंस के अंदर की शिव भक्ति जाग जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।

पवन सिंह का नया गाना शंकरा रिलीज हो गया है। गाने को आज सुबह ही रिलीज किया गया है जिसमें वो रौद्र रूप में दिख रहे हैं। गाने के लिरिक्स बहुत मीनिंग फुल है। इतना ही नहीं गाने को ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए पवन सिंह की आवाज के साथ किंगस्टूफ का रैप भी इस्तेमाल किया गया है। गाने की कोरियोग्राफी से लेकर लिरिक्स धांसू हैं। गाने को शेयर कर लिखा गया- “शंकरा” नए ज़माने का महादेव गान आ गया है! पावर स्टार पवन सिंह @singhpawan999 के साथ इस अद्भुत संगीतमय सफ़र में अभूतपूर्व शक्ति, भक्ति और ऊर्जा का अनुभव करें।

पवन सिंह के फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वाह लेवल देखो भाई गज़ब तगड़ा सॉन्ग बॉस..पवन सिंह का जलवा था और आगे भी रहेगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जय हो पवन सिंह…युगों युगों तक के लिए अब ये गाना इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। एक अन्य ने लिखा- केहूं कितनो गाई बजाई ,लेकिन पावर स्टार पवन सिंह ना बन पाई। खबर लिखे जाने तक गाने पर 10 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker