Pawan Kalyan meets Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के दुख की घड़ी में गले से लिपटे पवन कल्याण का वीडियो वायरल
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन अपनी दादी के अंतिम संस्कार के बाद मुंबई लौट आए हैं। उन्होंने एटली के साथ अपने फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। दूसरी ओर, पवन कल्याण का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हैदराबाद में अल्लू परिवार से मिलने पहुंचे थे।
https://youtube.com/shorts/ByBvRuDcQbE?si=AomrN3Kp_AV4RujS
पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनकी दादी अल्लू कनकरत्नम का शुक्रवार को निधन हो गया। दादी को अंतिम विदाई देने के बाद अल्लू अर्जुन वापस अपने काम पर लौट आए हैं। उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण का वीडियो भी वायरल हो रहा है। दोनों का गहरा रिश्ता है। पवन कल्याण के बड़े भाई चिरंजीवी की शादी अल्लू अर्जुन की बुआ से हुई है। वायरल वीडियो में संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पवन कल्याण भावुक अल्लू अर्जुन को गले लगाते दिख रहे हैं।
अल्लू अर्जुन के दादा तेलुगू सिनेमा के महान एक्टर और पद्म श्री विजेता अल्लू रामलिंगैया थे। उनकी पत्नी अल्लू कनकरत्नम का 29 अगस्त को 94 वर्ष की उम्र में हैदराबाद में निधन हो गया। अल्लू और कोनिडेला परिवार इस वक्त गहरे शोक में डूबे हुए हैं। हालांकि, दादी के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद अल्लू अर्जुन वापस काम पर लौट आए हैं। रविवार को उन्हें मुंबई में देखा गया है। वह इन दिनों एटली संग अपनी AA22xA6 फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
दूसरी ओर, अल्लू कनकरत्नम को अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए पवन कल्याण बाद में अल्लू परविार से मिलने पहुंचे। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में वह सफेद कुर्ता-पायजामा में अल्लू अर्जुन के घर में एक्टर को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाद में वह अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद से मिलते हैं और उन्हें गले लगाते हैं।