उप्र/बिहार
सिर्फ 500₹ की शर्त में हार गया जिंदगी.. दोस्तों के उकसावे पर यमुना में छलांग लगाई
बागपत: UP क़े जिला बागपत में यमुना नदी क़े निवाड़ा पुल पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जुनैद नामक युवक ने महज़ 500 रुपये की शर्त में अपनी जान दांव पर लगा दी। दोस्तों के उकसावे पर यमुना नदी में छलांग लगाई, लेकिन तेज बहाव ने उसे निगल लिया।
https://www.instagram.com/reel/DOKt_YYjHcu/?igsh=d3RtaTUxZnRndWxs
गोताखोरों की टीम लगातार यमुना में तलाश कर रही है, लेकिन अब तक जुनैद का कोई सुराग नहीं मिला। नदी का बहाव तेज है, और अंधेरा होने के कारण चुनौती और बढ़ गई है।