वेब स्टोरी

Prabhas Praises Ghaati: बाहुबली फेम अभिनेता प्रभास ने अनुष्का शेट्टी की फिल्म ‘घाटी’ के शुभकामनाएं दी

Prabhas Praises Ghaati: ‘बाहुबली’ फेम अभिनेता प्रभास ने अनुष्का शेट्टी की आगामी फिल्म ‘घाटी’ के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने अनुष्का पर जमकर प्यार भी लुटाया है।

अनुष्का शेट्टी अपनी आगामी फिल्म ‘घाटी’ से सिनेमाघरों में वापसी को तैयार हैं। 5 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर शुरू से ही क्रेज बना हुआ है। फैंस एक बार फिर अनुष्का शेट्टी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। अब फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले अभिनेता प्रभास ने अनुष्का शेट्टी को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही फिल्म के ट्रेलर की तारीफ भी की है.

https://www.instagram.com/stories/actorprabhas/?hl=en

प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने घाटी के रिलीज ट्रेलर का लिंक भी मेंशन किया है। साथ ही फिल्म की तारीफ करते हुए अनुष्का शेट्टी को शुभकामनाएं भी भेजी हैं। प्रभास ने अपनी स्टोरी में लिखा, ‘घाटी का रिलीज ट्रेलर काफी शानदार और प्रभावी लग रहा है। तुमको इस दमदार किरदार में देखने के लिए उत्सुक हूं स्वीटी। ‘घाटी’ की पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।’

एक्शन-थ्रिलर फिल्म है ‘घाटी’
‘घाटी’ पिछले काफी वक्त से टल रही है। अब अंतत: फिल्म रिलीज होने जा रही है। कृष जगरलामुदी द्वारा निर्देशित ‘घाटी’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अनुष्का शेट्टी एक दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में कुछ एक जगह वो जहां, काफी सीधी-साधी नजर आती हैं, तो वहीं कई जगह वो जबरदस्त एक्शन करते भी दिखती हैं।

दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का
‘घाटी’ से अनुष्का शेट्टी लगभग दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अनुष्का आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म ‘मिस शेट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी’ में नजर आई थीं। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसे पसंद किया गया था। अब अनुष्का इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

‘बाहुबली’ के बाद प्रभास और अनुष्का के अफेयर की थीं चर्चाएं
अनुष्का शेट्टी और प्रभास एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी शुरू हुई थीं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर कोई बात नहीं की। लेकिन समय-समय पर अक्सर ही दोनों के रिश्ते में होने की खबरें आती रहीं। हालांकि, इस बीच प्रभास का नाम कभी कृति सेनन से भी जुड़ा। अब अनुष्का शेट्टी को स्वीटी कहकर संबोधित करने पर एक बार फिर दोनों के अफेयर की चर्चाएं उड़ने लगी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker