Bigg Boss Season 19: इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर हुई Neha Chudasama, भेजी गई Secret Room
Bigg Boss 19: अभिषेक के घर में कप्तान बनते ही उनका व्यवहार घरवालों के लिए काफी सॉफ्ट हो गया है। अब घर में एविक्शन की बारी है तो आज हम आपके लिए इस हफ्ते के एलिमिनेशन से जुड़ी एक अहम जानकारी लेकर आये हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

बिग बॉस सीजन 19 दर्शकों को जमकर मनोरंजन का डेली डोज पड़ोस रहा है और यही कारण है कि इस ये रियलिटी शो टीआरपी रेटिंग में नंबर 1 की पोजीशन पर काबिज है। इस हफ्ते घर में अमाल मलिक की कप्तानी की अवधि समाप्त हुई और अभिषेक बजाज घर के नए कप्तान बन गए हैं। अभिषेक के घर में कप्तान बनते ही उनका व्यवहार घरवालों के लिए काफी सॉफ्ट हो गया है। अब घर में एविक्शन की बारी है तो आज हम आपके लिए इस हफ्ते के एलिमिनेशन से जुड़ी एक अहम जानकारी लेकर आये हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
बिग बॉस सीजन 19 में इस हफ्ते के एलिमिनेशन से जुड़ी एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नोमिनिटेड सदस्यों प्रणीत, नेहल, अशनूर और बशीर मे बशीर और अशनूर पहले सेव हो जाएंगे। बाद में नेहल और प्रणीत में से नेहल इस हफ्ते एविक्ट हो जाएंगी लेकिन इस एविक्शन में ट्विस्ट ये है कि नेहल घर से बेघर होकर अपने घर नहीं बल्कि बिग बॉस के सीक्रेट घर में जाएंगी।
जी हां, यहां फरहाना के सीक्रेट रूम में रहने वाला फंडा बिग बॉस एक बार फिर से अपनाने वाले हैं और इस बार फरहाना की सहेली नेहल को सीक्रेट रूम में भेजा जायेगा। इसके बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि नेहल के सीक्रेट रूम में जाने से क्या-क्या धमाके घर के अंदर होंगे।
फ़िलहाल अभिषेक बजाज घर के नए कैप्टन हैं। इस हफ्ते अमाल ने साफ़ कर दिया है कि तान्या मित्तल के साथ उनका कुछ नहीं है और तान्या के साथ कोई सीन बनाने से ज्यादा वो डूबना पसंद करेंगे जबकि अभिषेक और अशनूर ने भी ये साफ़ कर दिया है कि वो सिर्फ बेस्ट फ्रैंड्स हैं।