छग/मप्र

कवर्धा में स्कूली बच्चों का कार पर जानलेवा स्टंटबाज़ी का वीडियो वायरल

कवर्धा। जिले से एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां स्कूली बच्चों द्वारा कार में स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DUaVoZvEb4N/?igsh=cDhwYXo0ODhqeG10

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें नजर आ रहे बच्चे होली किंगडम स्कूल के छात्र हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार चल रही है और कुछ बच्चे कार के दरवाजे से बाहर लटककर स्टंटबाज़ी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये बच्चे स्वयं वाहन चलाकर फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे और इसी दौरान रास्ते में इस तरह की जानलेवा हरकत कर रहे थे।

वीडियो में कार की रफ्तार काफी तेज नजर आ रही है, ऐसे में जरा सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। यह न केवल यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने का भी गंभीर मामला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker