भोजपुरी सिनेमा

Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने का स्वैग देख फ़िदा हुए फैंस

Bhojpuri Actress Akshara Singh:अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की लोकप्रियता आलम ये है कि जहां भी जाती है उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के फैंस उनकी वीडियोज और फोटोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं, ऐसे मे अक्षरा सिंह ने अपने कई लेटेस्ट फोटोज शेयर किये हैं। चलिए बताते हैं क्या है इनमें खास:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। अक्षरा सिंह इन फोटोज में रेड ड्रेस में डेनिम जैकेट के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इसके साथ बूट को पेयर किया है। एक्ट्रेस शटल मेकअप और हाफ बन में बेहद हसीन नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने यहां ऑफिशियली अपने विंटर फैशन की शुरुआत कर दी है। अक्षरा सिंह की खूबसूरती पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ” हमर तिरछी नजर” आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। गाने के बोल चंदन यदुवंशी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। गाने के वीडियो मे अक्षरा के कातिल डांस स्टेप देख आप भी एक बारे को थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे।

हमर तिरछी नजर” गाने में अक्षरा की खूबसूरती और उनका फ्लॉलेस डांस देखते ही बन रहा । एक्ट्रेस के गाने को नेटिजन्स खूब पसंद कर रहे है गाने में अक्षरा सिंह का स्वैग देखते ही बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker