छग/मप्र

छत्तीसगढ़ के स्वाद ने जीता प्रधानमंत्री मोदी का दिल, ठेठरी-खुरमी की रेसिपी तक पहुँची बात

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में एक बार फिर छात्रों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के तनावपूर्ण माहौल के बीच छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए कुछ ‘मंत्र’ दिए, जो उनके लिए ‘मेंटल बूस्टर’ की तरह साबित हो सकते हैं। इस बीच बच्चे अपने घरों से खास पकवान लेकर पहुंचे, जिन्हें पीएम मोदी ने चखा। यही नहीं, उन्होंने स्पेशल डिश की रेसिपी तक पूछ ली।

https://www.instagram.com/reel/DUi2wRljGr7/?igsh=bHYzN3VpeXI2MnBr

दरअसल, संवाद कार्यक्रम में पीएम मोदी और बच्चों के बीच दिलचस्प बातचीत हुई। इसके अलावा बच्चों ने प्रधानमंत्री को मजेदार चीजें भी खिलाई, जिसमें ठेठरी-खुरमी आदि शामिल रहीं।

तमिलनाडु के कोयंबटूर की यात्रा के बाद पीएम मोदी अगले हफ्ते रायपुर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी को दूर से ही देख बच्चों के चेहरे खिल उठे। यहां परीक्षा पे चर्चा संवाद की शुरुआत जय जोहार के साथ हुई। एक बच्ची ने प्रधानमंत्री से कहा कि आप मीटिंग से आए होंगे, थक गए होंगे। फिर बच्चों ने उन्हें खाने के लिए अलग-अलग स्नैक परोसे, जो वाकई उन्हें खूब पसंद आए।

एक बच्चे ने पीएम मोदी को ठेठरी खिलाई, जिसे वो टिफिन में पैक करके लाया था। पीएम मोदी ने बड़ी ही प्रसन्नता के साथ बच्चे से उसकी रेसिपी पूछी। बच्चे ने बताया कि बेसन को गोल आकार देकर इसे तला जाता है और ये नमकीन होता है। इसे अधिकतर दिवाली के समय बनाया जाता है।

बच्चों के टिफिन ने पीएम मोदी का छुआ दिल!
वहीं एक दूसरी छात्रा ने उन्हें खुरमी खिलाई। उसने बताया कि खुरमी गुड़, आटे और सूजी से बनी होती है। ऐसे में पीएम मोदी ने बच्चों का दिल रखते हुए सभी पकवान खुद तो खाए ही, साथ ही सभी छात्रों को अपने हाथों से भी खिलाए। प्रधानमंत्री ने खास पकवान के लिए बच्चों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

भारत में घूमने के लिए बेस्ट जगहें कौन सी हैं?
रायपुर के एक छात्र ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि भारत में घूमने के लिए बेस्ट जगहें कौन सी हैं? इस पर पीएम मोदी ने कहा कि रायपुर तहसील में कौन-कौन सी चीजें हैं, इसकी एक लिस्‍ट बनाओ। लिस्ट तैयार करने में बमुश्किल एक या दो घंटा लगेगा। इसके बाद उन जगहों को घूमना शुरू करें। फिर जिले में कौन सी जगह है, राज्य में कौन सी जगह है जहां आप घूमने नहीं गए। कहीं भी स्टूडेंट के रूप में जाने में ज्यादा मजा आता है। रेल के डिब्‍बे में जाना है तो खाना भी साथ ले जाना। जीवन में नए-नए अनुभव सीखने को मिलते हैं। भारत इतनी विविधताओं से भरा है कि एक जिंदगी कम पड़ जाएगी।

परीक्षा में रिवीजन कैसे कर सकते हैं?
इसके बाद एक छात्रा ने परीक्षा में रिवीजन को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि परीक्षा से एक हफ्ते पहले ही रिवाइज कर लें। एक अच्‍छा खिलाड़ी कैसे बनता है? प्रैक्‍टिस से… लगातार कंपटीशन करता रहता है। गिरता है, जीतता है, हारता है… फ‍िर भी करता रहता है। तभी वो खिलाड़ी बनता है। जो कक्षा में पढ़ने में कमजोर हैं उन्हें अपना दोस्‍त बनाइए। उससे कहिए कि आज मैं तुझे गणित सिखाना चाहता हूं। उसको सिखाने से आपका गणित भी मजबूत हो जाएगा। ये टेक्निक आपको बहुत काम आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker