प्रदेश
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, भिलाई का कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार
भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेसी और साडा के उपाध्यक्ष रहे बृजमोहन सिंह ने फेसबुक पर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद भाजपाई भड़क गए और वैशाली नगर थाना पहुंचे। उन्होंने बृजमोहन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने बृजमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मामला यही नहीं रूका। लगातार भाजपाई थाने के बाहर पहुंच रहे थे। उनकी भीड़ को देखकर पुलिस ने बृजमोहन सिंह को दूसरे थाने में भेज दिया।
कांग्रेसी भी पहुंचे थाना
वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित पूर्व विधायक अरुण वोरा, अतुल चंद साहू, सीजू एंथोनी, लालचंद वर्मा, अभिषेक मिश्रा, मोहम्मद रफीक, अरुण सिंह सिसोदिया, राजेश गुप्ता, सुनील चौधरी, मोहम्मद इरफान खान, नरसिंह नाथ, अजय शिरबाविकार, सहित कई पार्षद और एमआईसी सदस्य भी थाना पहुंचे।