मनोरंजन

Ramayana First Glimpse: रामायण की पहली झलक से हैरान हुए फैंस, बताया- मास्टरपीस

Ramayana First Glimpse Reactions: लंबे इंतजार के बाद रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक सामने आ गई है। मेकर्स ने 3 जुलाई को फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। इस वीडियो में फिल्म के मुख्य किरदारों से दर्शकों को रूबरू कराया गया है। भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर और रावण के रोल में साउथ सुपरस्टार यश ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शानदार VFX ने सभी को हैरान किया है। सोशल मीडिया पर लोग ‘रामायण’ के फर्स्ट लुक वीडियो को देखकर इसे अभी से मास्टरपीस बता रहे हैं। बता दें कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कई बड़े एक्टर्स को लेकर नितेश तिवारी ये फिल्म बना रहे हैं। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहले पार्ट की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई। इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

फर्स्ट लुक वीडियो में छाए रणबीर-यश

जब से फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी होने की खबर सामने आई थी, फैंस बेसब्री से इसकी पहली झलक का इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो भी जारी कर दिया। 3 मिनट 3 सेकेंड के इस फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान शिव की झलक से होती है। इसमें भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर को धनुष चलाते देखा जा सकता है। वहीं, रावण के किरदार में यश का भी विराट रूप देखा जा सकता है।

‘रामायण’ का फर्स्ट लुक वीडियो ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। फैंस इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई लोग इसमें रणबीर को देख, तो कुछ यश को देख एक्साइटेड हो गए। सोशल मीडिया पर ढेरों यूजर्स ने VFX की सराहना की। वहीं, कुछ लोग म्यूजिक लीजेंड्स हंस जिमर और एआर रहमान के साथ काम करने पर भी एक्साइटेड हो गए।

लोगों के आए ऐसे रिएक्शंस

एक यूजर ने लिखा, “रणबीर कपूर को कोई भी रोल दीजिए और वो उसे बखूबी निभाएंगे। अभी के समय में इंडियन सिनेमा के सबसे महान लीजेंड एक्टर।” दूसरे यूजर ने कहा, “2026 रणबीर और यश के नाम।” एक और यूजर ने कहा, “रामायण की पूरी टीम को धन्यवाद, जिन्होंने हमें कुछ ऐसा दिया जिस पर हम भारतीय गर्व कर सकते हैं। यह हमारा सत्य है। हमारा इतिहास है।”

2000 करोड़ कमाने की कर दी भविष्यवाणी

वहींं फर्स्ट लुक वीडियो जारी होते ही कई लोग यह भविष्यवाणी भी करने लगे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आएगी और 2000 करोड़ तक कमाएगी।

कुल मिलाकर ‘रामायण’ के फर्स्ट लुक वीडियो को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बात फिल्म की स्टार कास्ट जहां भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर हैं। रावण की भूमिका यश निभा रहे हैं। वहीं साई पल्लवी बनी हैं माता सीता। भगवान हनुमान का रोल सनी देओल और लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभाते नजर आएंगे। इनके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में विभीषण की भूमिका के लिए विजय सेतुपति को चुना गया है। वहीं रकुलप्रीत सिंह शूर्पणखा, लारा दत्ता कैकैयी और राजा दशरथ की भूमिका में अरुण गोविल दिखाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker