भोजपुरी सिनेमा

Bhojpuri Actress Akshara Singh Latest Video: फैशन के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं अक्षरा सिंह

Bhojpuri Actress Akshara Singh Latest Video: इंस्टाग्राम पर अक्षरा को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और रील इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है, चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास!

https://www.instagram.com/reel/DMy1c3pSk-K/?utm_source=ig_web_copy_link

अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा की यूपी-बिहार ही नहीं पूरे देश में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्षरा को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और रील इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है, चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास!

https://www.instagram.com/p/DMwjD9xyCMf/?utm_source=ig_web_copy_link

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। ये बात तो किसी से छिपी नहीं कि अक्षरा फैशन और स्टाइल के मामले में बॉलीवुड डिवाओं को कड़ी टक्कर देती हैं। ऐसे में इस रील वीडियो में भी एक्ट्रेस का फैशन सेन्स काबिल-ए-तारीफ़ है। एक्ट्रेस ने सिंपल फ्लावर प्रिंट का सूट पहना है। इसके साथ मिनिमल मेकअप, खुले बाल और हल्की गुलाबी लिपस्टिक से एक्ट्रेस ने अपना लुक को कंप्लीट किया है। उसपर अक्षरा की छोटी काली बिंदी उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगाता हुआ नजर आ रहा है।

एक्ट्रेस अपने हालिया रिलीज गाने ”पहली बारिश” पर रील बना रही हैं। बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना ”पहली बारिश” रिलीज किया गया है इस गाने अक्षरा सिंह और आयुष आनंद ने मिलकर गाया है। गाने के बोल आकाश गुप्ता ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक भी आयुष आनंद ने ही दिया है।

https://www.instagram.com/reel/DMnA_rqS3VJ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e0a85803-5c42-4067-916b-e172e403afa3

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म ”रुद्रा-शक्ति” रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह के साथ इस फिल्म में एक्टर विक्रांत नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker