जीवन परिचय

Rajnath Singh Birthday: भाजपा के टॉप लीडर बन गए राजनाथ सिंह, लेक्चरर से देश के रक्षा मंत्री तक का सफर…

Rajnath Singh Birthday : आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 74वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी। राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय नेता हैं। उनका जन्म वाराणसी जिले में हुआ था। वे भौतिक विज्ञान के लेक्चरर भी रहे। उन्होंने 1974 में राजनीति में प्रवेश किया।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज 74वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। राजनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश में जमीनी नेता के तौर पर पहचाना जाता है। नीट एंड क्लीन की छवि रखने वाले राजनाथ सिंह की पैठ किसानों, व्यापारियों से लेकर आम जनता के बीच काफी जबरदस्त रही है। इतना ही नहीं अन्य नेताओं से उनके रिश्ते भी काफी मधुर रहे हैं। विपक्षी दल के नेता भी उनके काफी करीब होते हैं और हर तरह की समस्या साझा करते हैं। तो चलिए जानते हैं राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी खास बातें…

राजनाथ सिंह का प्रारंभिक जीवन
राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 में उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिले के एक छोटे से गांव भाभोरा में हुआ था। उनका जन्म एक राजपूत परिवार में हुआ था | उनके पिता का नाम राम बदन सिंह और माता का नाम गुजराती देवी थीं। राजनाथ सिंह ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपने ही गांव के विद्यालय से प्राप्त की और इसके बाद उन्होंने बी०एस०सी० और एम०एस०सी० (भौतिक विज्ञान) की परीक्षा उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की।

उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद वे के०बी० स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिर्जापुर में भौतिक विज्ञान के लेक्चरर के रूप में नियुक्त हुए। सार्वजनिक एवं सामाजिक जीवन में राजनाथ सिंह अपने विद्यार्थी जीवन से ही एक मेधावी छात्र थे। उनका स्वभाव अपने छात्रों के प्रति बेहद सौम्य रहा। लेकिन कुछ दिन बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश ले लिया।

1974 में राजनाथ सिंह ने राजनीति में प्रवेश किया तथा 1977 में वे उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक के चुने गए। वर्ष 1988 में वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य नियुक्त किये गए। वर्ष 1991 में जब उत्तर प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनी तो उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया। शिक्षा मंत्री के रूप में उनकी उपलब्धियां अभूतपूर्व रहीं और इस हैसियत से उन्होंने काफी ख्याति अर्जित की।

जनवरी 2013 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और उनके कार्यकाल में ही पीएम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया और 2014 में भाजपा को भारी बहुमत से सफलता मिली। 26 मई 2014 को राजनाथ सिंह ने भारत के केन्द्रीय गृह मंत्री के रूप में शपथ ली। फिर 2019 में उन्होंने रक्षा मंत्री के पद की शपथ ली और अभी तक इस पद पर बने हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker