Akshara Singh New Song: करवाचौथ स्पेशल गाना लेकर आ रही हैं भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह
Bhojpuri Actress Akshara Singh: हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना ”चल जाइब मायके” रिलीज किया गया था। इस गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया। अक्षरा सिंह के गाने “ चल जायब मायके” को अक्षरा सिंह और मधुकर आनंद ने मिलकर गाया है। गाने के बोल संदीप जैन ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद ने ही दिया है। अक्षरा सिंह के इस गाने को अब दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है।
अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की लोकप्रियता आलम ये है कि जहां भी जाती है उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में बीते दिनों अक्षरा सिंह ने फैंस को अपने नए गाने से सरप्राइज किया है, चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से…
भोजपुरी क़्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को अपने नए गाने से सरप्राइज किया है। इस गाने का नाम ”राम जी से विनती करीला” है। ये एक करवाचौथ स्पेशल गाना है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान सिंह नजर आएंगे। गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने के बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है। अक्षरा सिंह ने इस गाने का पोस्टर रिलीज कर दिया है।
गाने के पोस्टर में सुर्ख लाल जोड़े में सजी अक्षरा बेहद हसीन नजर आ रही हैं जबकि अक्षरा के बगल में अंशुमान सिंह उनको साइड हग किये नजर आ रही हैं। पोस्टर में अक्षरा और अंशुमान करवाचौथ की थाली पकड़े चांद को देखते नजर आ रहे हैं। हालांकि गाने की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आयी है लेकिन उम्मीद है कि ये गाना करवाचौथ पर रिलीज किया जाएगा।
बता दें हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना ”चल जाइब मायके” रिलीज किया गया था। इस गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया। अक्षरा सिंह के गाने “ चल जायब मायके” को अक्षरा सिंह और मधुकर आनंद ने मिलकर गाया है। गाने के बोल संदीप जैन ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद ने ही दिया है। अक्षरा सिंह के इस गाने को अब दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है।