प्रदेश
रायपुर एयरपोर्ट पर महापौर एजाज ढेबर ने किया PM मोदी का स्वागत
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ में रायपुर के दौरे पर हैं। पीएम मोदी 10:45 बजे रायपुर पहुंचे। इसके बाद एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान रेल और सड़क से जुड़ी पांच केंद्रीय परियोजनाओं को लॉन्च किया।

इस दौरान करीब 7500 करोड़ की सौगात प्रदेश की जनता को दी। वही रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने भी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया, और सोशल मीडिया के जरिये तस्वीरें भी शेयर किया, और कहा कि हर के प्रथम नागरिक होने के नाते आज रायपुर एयरपोर्ट पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वगात और अभिवादन किया।





