Weekly Horoscope 30 October-05 November 2023: मेष राशि, तुला राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और अन्य सभी राशियों के लिए 30 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहा सप्ताह बहुत ही विशेष होने जा रहा है. क्योंकि इसी दिन साल 2023 की सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है. इस दिन एक साथ दो वक्री ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है. दो पाप ग्रह राहु और केतु इसी दिन राशि बदलने जा रहे हैं. राशियों पर इस वीक ग्रहों की चाल का क्या प्रभाव पड़ने जा रहा है, आइए जानते हैं वीकली राशिफल (Saptahik Rashifal)-
मेष राशि (Aries): मानसिक तनाव दूर होगा. अचानक लाभ का योग भी बन रहा है. धन से जुड़े काम इस वीक रफ्तार पकड़ सकते हैं. विवाह में आने वाली बाधाओं के दूर होने का संकेत इस मिल सकता है. सेहत से जुड़ी समस्याएं कम होती दिख रही हैं. शेयर बाजार से मुनाफा हासिल कर सकते हैं. विद्यार्थियों के रूके हुए परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.
| मेष साप्ताहिक राशिफल, रेटिंग चार्ट (5/*****) |
| शिक्षा |
*** |
| करियर |
*** |
| बिजनेस |
** |
| सामाजिक |
*** |
| लव |
*** |
| हेल्थ |
*** |
वृषभ राशि (Taurus): सप्ताह का पहले दिन चंद्रमा आपकी राशि में रहेगें. लेकिन यहां चंद्रमा उच्च के होने के बाद भी ग्रहण के प्रभाव में होगें. जिस कारण मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं. इस सप्ताह उदासी घेर सकती है. मां की तरह से भी कुछ चिंताएं मिल सकती हैं. इस वीक किसी मित्र से धोखा भी मिल सकता है. इसलिए सतर्क रहें. धन का लेन देन सोच समझ कर करें. लव पार्टनर से ब्रेकअप भी हो सकता है. ईगो से दूर रहे. विद्यार्थी परेशान रहेगें. पढ़ाई पर इस वीक फोकस बनाने में बाधा आएगी.
| वृषभ साप्ताहिक राशिफल, रेटिंग चार्ट (5/*****) |
| शिक्षा |
** |
| करियर |
* |
| बिजनेस |
** |
| सामाजिक |
*** |
| लव |
** |
| हेल्थ |
*** |
मिथुन राशि (Gemini): इस वीक आपकी पांचों अंगुलियां घी में हो सकती है. धन के मामले में जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे. उनमें विजय मिल सकती है. शॉपिंग का भी योग बना हुआ हैं. मोबाइल फोन, कार भी खरीद सकते हैं. इस वीक किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो लाभ हो सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. जिन लोगों के विवाह में बाधाएं आ रही हैं वे दूर हो सकती हैं. विद्यार्थियों को टीचर और सीनियर का सहयोग मिलेगा.
| मिथुन साप्ताहिक राशिफल, रेटिंग चार्ट (5/*****) |
| शिक्षा |
*** |
| करियर |
** |
| बिजनेस |
*** |
| सामाजिक |
*** |
| लव |
*** |
| हेल्थ |
**** |
कर्क राशि (Cancer): जॉब में प्रमोशन, बोनस, या ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है. बॉस से नीच जो लोग हैं वे ऑफिस में कुछ दिक्कतें पैदा कर सकते हैं. सतर्क रहना होगा. बिजनसे में लाभ होगा और ट्रैवल करना पड़ सकता है. सासु मां की सेहत के कारण परेशान हो सकते हैं. पत्नी से दूर रहना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को अपने कोर्स को कंप्लीट करने में दिक्कत आएगी. टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा. लव पार्टनर के सहयोग से किसी बड़ी मुसीबत बाहर आ सकते हैं.
| कर्क साप्ताहिक राशिफल, रेटिंग चार्ट (5/*****) |
| शिक्षा |
** |
| करियर |
*** |
| बिजनेस |
*** |
| सामाजिक |
** |
| लव |
*** |
| हेल्थ |
*** |
सिंह राशि (Leo): 30 अक्टूबर से शुरू हो रहा सप्ताह आपको अपने क्रोध पर काबू रखने के लिए कह रहा है. आर्थिक लाभ का प्रबल योग बना हुआ है. यदि आप राजनीति में हैं तो जनता का समर्थन प्राप्त करने में दिक्कत आ सकती है. प्रतिद्वंदी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है. धन के व्यय का योग बना है.संतान की सेहत का ध्यान रखें. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है. बिजनेस में वृद्दि होगी और रूकी हुई कोई डील फाइनल कर सकते हैं. विद्यार्थी सेहत का ध्यान रखें. गलत संगत से दूर रहें.
| सिंह साप्ताहिक राशिफल, रेटिंग चार्ट (5/*****) |
| शिक्षा |
*** |
| करियर |
*** |
| बिजनेस |
**** |
| सामाजिक |
** |
| लव |
** |
| हेल्थ |
*** |
कन्या राशि (Virgo): मानसिक तनाव बढ़ सकता है.इस सप्ताह सेहत का पूरा ध्यान रखें नहीं को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकता है. घर, मकान का सपना इस वीक पूरा हो सकता है. केतु का गोचर आपकी राशि में 30 अक्टूबर को होने जा रहा है. इस सप्ताह कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, धैर्य का परिचय देना होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं. विद्यार्थी शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेगें. व्यापार में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होगें.
| कन्या साप्ताहिक राशिफल, रेटिंग चार्ट (5/*****) |
| शिक्षा |
** |
| करियर |
*** |
| बिजनेस |
*** |
| सामाजिक |
**** |
| लव |
*** |
| हेल्थ |
** |
तुला राशि (Libra): 30 अक्टूबर का दिन आपके लिए विशेष है. 18 माह बाद पाप ग्रह केतु आपकी राशि से निकल कर कन्या राशि में गोचर करेगें. पाप ग्रह से मु्क्ति मिलने के जीवन में कुछ विशेष महसूस करेगें. इस वीक से परेशानियां कम होना शुरू हो जाएंगी. बिजनेस में लाभ के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिल सकती है. नए ऑर्डर मिल सकते हैं. जीवनसाथी का समर्थन प्राप्त होगा. घर की किसी समस्या को मिलकर दूर करने में सफल रहेगें. विद्यार्थी नए कोर्स कर सकते हैं, विदेश में पढ़ाई करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
| तुला साप्ताहिक राशिफल, रेटिंग चार्ट (5/*****) |
| शिक्षा |
** |
| करियर |
*** |
| बिजनेस |
**** |
| सामाजिक |
*** |
| लव |
** |
| हेल्थ |
** |
वृश्चिक राशि (Scorpio): धन के मामले में इस हफ्ते सावधान रहना होगा. बिजनेस में भी हानि का योग बना है. कर्ज लेने और देने से बचें. गारमेंट्स और दवाओं के कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है. सप्ताह के मध्य चीजें बेहतरी होगीं. नया वाहन लेने की सोच सकते हैं. प्रापर्टी में भी निवेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं, लव लाइफ अच्छी रहेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा आ सकती है. रोग की चपेट में आ सकते है, नियमित व्यायाम करें.
| वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, रेटिंग चार्ट (5/*****) |
| शिक्षा |
*** |
| करियर |
*** |
| बिजनेस |
** |
| सामाजिक |
*** |
| लव |
** |
| हेल्थ |
*** |
धनु राशि (Sagittarius): अचानक किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है. वाणी पर संयम रखें और किसी के बहकावे में न आएं. पिता का सहयोग मिल सकता है. मिलकर किसी प्रॉपर्टी को भी खरीद सकते हैं. लव लाइफ अच्छी रहेगी. लव पार्टनर के साथ ट्रैवल प्लान सेटकर सकते हैं. विदेश जाने में आ रही दिक्कत दूर हो सकती है. बिजनेस में नए ऑर्डर मिल सकते हैं. आलस से दूर रहें. ऑफिस में बॉस की नजर आप रहेगी, सावधानी बरतें. विद्यार्थी इस हफ्ते अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेगें.
| धनु साप्ताहिक राशिफल, रेटिंग चार्ट (5/*****) |
| शिक्षा |
** |
| करियर |
*** |
| बिजनेस |
** |
| सामाजिक |
*** |
| लव |
*** |
| हेल्थ |
** |
मकर राशि (Capricorn): 30 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहा सप्ताह मकर राशि वालों के लिए धन और सेहत को लेकर ख़ास रहेगा. इस वीक ऐसे लोगों से दूर रहे जो सदैव नकारात्मक बातें करते हैं, इसके साथ ही गलत कार्यों में लिप्त रहने वालों से दूरी बना लें नहीं तो इस वीक मुसीबत में पड़ सकते हैं. महत्वपूर्ण मामलों में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें.राजनीति से जुड़े लोगों को जनता का सहयोग मिल सकता है. विद्यार्थी अपने दैनिक दिनचर्या को अनुशासित बनाएं.
| मकर साप्ताहिक राशिफल, रेटिंग चार्ट (5/*****) |
| शिक्षा |
*** |
| करियर |
*** |
| बिजनेस |
** |
| सामाजिक |
*** |
| लव |
** |
| हेल्थ |
*** |
कुंभ राशि (Aquarius): शनि आपकी राशि हैं, शनि कर्मों का फल भी प्रदान करते हैं. जिन चुनौतियों से आप बीते कई दिनों से जूझ रहे थे उनसे इस हफ्ते राहत मिलने जा रही है. बैंक की मंथली ईएमआई (EMI) कम हो सकती हैं. इस सप्ताह बिजनेस में लाभ हो सकता है. नई यूनिट लगाने या वर्कफॉर्स को बढ़ाने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है. विद्यार्थी निराश न हों और सफलता के लिए कठोर परिश्रम करने से न घबराएं.
| कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल, रेटिंग चार्ट (5/*****) |
| शिक्षा |
** |
| करियर |
*** |
| बिजनेस |
*** |
| सामाजिक |
**** |
| लव |
*** |
| हेल्थ |
** |
मीन राशि(Pisces): 30 अक्टूबर 2023 से लेकर 5 नवंबर 2023 तक आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है. इस वीक पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं. जिन लोगों को विवाह के लिए अच्छे रिश्ते की दरकार थी, उन्हें अच्छी ख़बर मिल सकती है. शिक्षा, तकनीक के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. किराए के नए मकान में भी प्रवेश कर सकते हैं. वरिष्ट पदों पर आसीन लोगों के सहयोग से लाभ होगा.
| मीन राशि साप्ताहिक राशिफल, रेटिंग चार्ट (5/*****) |
| शिक्षा |
*** |
| करियर |
*** |
| बिजनेस |
*** |
| सामाजिक |
**** |
| लव |
*** |
| हेल्थ |
** |