उप्र/बिहार

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, 22 लाख 23 हजार दीये जले CM योगी आदित्यनाथ को गिनीज बुक का सर्टिफिकेट

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 51 घाटों पर करीब 22 लाख 23 हजार दीयों से अयोध्या जगमग हुई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से इस संबंध में सर्टिफिकेट सीएम योगी को सौंपा गया। इस कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में सुबह से ही कई आयोजन हुए। प्रभु श्रीराम की भव्य झांकी निकाली गई। इस कार्यक्रम को लेकर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचे।

सरकार के हेलीकॉप्टर से भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता के अयोध्या आगमन को भव्य तरीके से प्रदर्शित किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर उनकी आरती उतारी। भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया। त्रेता युग के दृश्य को साकार करने का प्रयास किया गया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम के बारे में कहा जाता है, अयोध्या से अधिक उनके लिए कोई प्रिय कोई नहीं है। उसे केंद्र और राज्य सरकार विकसित करने में जुटी हुई है। राम की पैड़ी समेत सरयू तट पर भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर करीब 22 लाख से अधिक दीयों से दीपोत्सव का आयोजन किया गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता और वीवीआईपी इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

समाज को जोड़ने दीपोत्सव का आयोजन- सीएम योगी
2017 में जब सीएम योगी आदित्यनाथ सत्ता में आए तभी से अय़ोध्या में दीपोत्सव मनाने की शुरुआत की गई. पहले वर्ष में कुछ लाख दिए जलाए गए. उसके बाद हर साल दीयों की संख्या बढ़ती चली गई. पिछले साल तो यह 15.76 लाख दीये जलाए गए थे जबकि 2023 में केवल राम की पैड़ी में 21 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है. उधर, सरयू के घाट पर माहौल भक्तिमय है और वहां मौजूद हर व्यक्ति इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहता है. वहीं, घाटों पर भक्ति गीत की भी व्यवस्था की गई है. सीएम योगी ने दीपोत्सव को लेकर अपने एक बयान में कहा कि इसका आयोजन समाज को जोड़ने के लिए किया जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker