देश/विदेश
हॉर्न बजाने से मना करने पर दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड को थार सवार ने कुचला
दिल्ली : दिल्ली में साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के वसंत कुंज साउथ इलाके में महज हॉर्न बजाने से मना करने पर थार सवार ने एक सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया.
जिससे गार्ड के दोनों पैरों की 10 से ज्यादा जगह से हड्डी टूट गई. मामले की सूचना मिलने पर वसंत कुंज साउथ थाने के इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया.
पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर 6 घंटे के भीतर आरोपी थार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ड्राइवर की पहचान रंगपुरी निवासी पहचान विजय उर्फ लाला (24) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पीड़ित राजीव कुमार परिवार के साथ महिपालपुर में रहते हैं. मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं.





