32 वर्ष की उम्र में मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडेय की मौत, सर्वाइकल कैंसर से थीं पीड़ित
Poonam Pandey Death News: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस के लिए जानने जाने वाली पूनम पांडे का निधन हो गया है। मैनेजर द्वारा उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की पोस्ट शेयर की गयी। बताया गया की उनको सर्वाइकल कैंसर था। बॉलीवुड में पूनम पांडे के निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है। उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पूनम पांडेय के मैनेजर ने इस बात की पुष्टि की है। मैनेजर ने खुलासा बताया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद पूनम पांडेय ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
एक्ट्रेस व मॉडल पूनम पांडेय का 32 साल की उम्र में निधन, सर्वाइकल कैंसर से ग्रसित चल रही थीं पूनम…#poonampandey pic.twitter.com/z0MpKYL0Bt
— निशीकांत त्रिवेदी 🇮🇳 (@nishikantlive) February 2, 2024
आइए जानते हैं पूनम पांडे की जिंदगी और उनके करियर के बारे में…
पूनम पांडे अपनी तस्वीरों और वीडियो के साथ हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थीं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी थी। पूनम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं। पूनम के फैंस हर उनके अंदाज़ में दीवाने थे। उनकी कोई भी खबर ज्यादा समय नहीं लेती थी वायरल होने में। लोगों के सामने पूनम हमेशा खुशमिजाज रहती थीं, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में कई दुखों का सामना किया था। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया था।
पति ने उन्हें बहुत बुरी तरह से पीटा
कंगना रणौत के शो “लॉकअप” में एक कंटेस्टेंट के रूप में शामिल होकर पूनम पांडे ने अपने जीवन के बारे में तमाम खुलासे किए थे। पूनम की शादी हो चुकी थी और उन्हें अभिनेत्री घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा था। “लॉकअप” में उन्होंने बताया कि उन्होंने सैम बॉम्बे के साथ मुंबई में गुपचुप रूप से शादी की थी और उनकी शादी में कई समस्याएं थीं। उन्होंने पुलिस में शिकायत की कि उनके पति ने उन्हें बहुत बुरी तरह से पीटा।
11 मार्च 1991 को कानपुर में जन्मीं पूनम पांडे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। 2011 में, उन्हें कैलेंडर गर्ल्स के रूप में मान्यता प्राप्त हुई थी और मॉडलिंग के दिनों में, उन्होंने फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी छाई रही थीं। 2013 में, उन्होंने फिल्म ‘नशा’ में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद भी, विवादों से इन्होंने अच्छी तरह जुड़ाव बनाए रखा। पूनम पांडे का नाम लेते ही उनकी बोल्डनेस और विवादों की चर्चा हमेशा बनी रहती है।
विवादों से रहा सामना
पूनम पांडे के विवादों की बात करते हुए, 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों के दौरान, जब भारतीय टीम सभी मैच जीत रही थी, तो पूनम ने एलान किया था कि अगर टीम ने वर्ल्ड कप जीता तो वह बिना कपड़ों के नजर आएंगी। इस बयान से वह चर्चा में आ गई थी। इसके अलावा, एक बार सनी लियोनी के साथ अपनी तुलना करने के लिए भी उन्होंने खुद को प्रकट किया था।
इसके अलावा, उस समय पूनम काफी विवादों में फंस गई थी, जब उन्होंने अपना बाथरूम डांस वीडियो यूट्यूब पर रिलीज किया था। इस वीडियो में, वह बाथरूम में डांस करती हुई दिखाई दी गई थी। इस वीडियो के बाद, पूनम काफी विवादों में फंस गई थी और इसके कारण यूट्यूब ने उसका वीडियो ब्लॉक कर दिया था। पूनम पांडे आखिरी बार कंगना के शो “लॉकअप” में नजर आई थीं, जिस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे किए थे।





