चउचक खास

IPL 2025 : ग्लैमर का तड़का लगाएंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, लखनऊ के मैच के दौरान एक्ट्रेस का स्पेशल प्रोग्राम

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलैरिटी देखने को मिलती है। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के प्रति लोगों की दीवानगी का आलम ये है कि अक्षरा सिंह अब आपको आईपीएल 2025 में भी दिखाई देंगी। तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा विस्तार से…

https://www.instagram.com/reel/DIBQKqJt-aE/?igsh=NjEwYnRlOG8wbno5

भोजपुरी इंडस्ट्री की क़्वीन अक्षरा सिंह आज आपको आईपीएल 2025 के लखनऊ और मुंबई के मैच दौरान आपको हॉटस्टार पर नजर आएंगी। अक्षरा यहां भोजपुरी कमेंट्री में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी। अब तक आप रवि किशन की आवाज में भोजपुरी कमेंट्री का लुत्फ़ उठा रहे हैं लेकिन आज रवि किशन के साथ आपको अक्षरा की भी जुगलबंदी देखने को मिलने वाली है।

 

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इसकी जानकारी दी है। एक्ट्रेस शाम 6:30 बजे से जियो हॉटस्टार पर नजर आएंगी। अक्षरा के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस आज क्रिकेट में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली है।

 

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ”चूल्ही में लगाइब ना लावना बलम” रिलीज किया गया। इस गाने को अक्षरा सिंह और रोशन सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। गाने का संगीत रौशन सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा के साथ अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने को अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker