छग/मप्र

आज से सुशासन तिहार का तीसरा चरण, सीएम साय जनता से करेंगे सीधा संवाद

रायपुर, 5मई 2025 – छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार-2025 का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है, जो 31 मई तक चलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह अभियान पूरे प्रदेश में सुशासन और जनसंपर्क की मिसाल बनेगा।

इस चरण में प्रत्येक जिले की 8 से 15 ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें जनता को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं हेलीकॉप्टर से औचक निरीक्षण करते हुए गांवों में पहुंचेंगे, चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे। साथ ही, वे शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी सच्चाई का भी आंकलन करेंगे।

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचे। शिविरों में योजनाओं के आवेदन-पत्र भी वितरित किए जाएंगे और पात्रता के अनुसार लाभ दिलाने की कार्यवाही की जाएगी।

पहले चरण में प्राप्त 40 लाख से अधिक आवेदनों की विभागवार स्क्रूटनी की जा चुकी है और समाधान प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ चल रही है। इस बार भी ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक समाधान पेटियां और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सुशासन तिहार महज आवेदन लेने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह शासन और जनता के बीच सीधा सेतु है। यह अभियान उनकी जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker