भोजपुरी सिनेमा

कौन है भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का लकी बॉय.., एक्ट्रेस ने फैंस से पूछा खास सवाल

Akshara Singh’s lucky boy: अक्षरा सिंह ने अपना इंस्टा अपडेट किया है जिसमें वो बॉसी लुक दिख रही हैं। एक्ट्रेस व्हाइट कोर्ट में दिख रही हैं और बालों को सलीके से कर्ल कर रखा है। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप के साथ क्लासिक ज्वेलरी कैरी की है,जो उनके लुक को गॉर्जियस बना रही है.

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का कोई जवाब नहीं है। एक्ट्रेस की फिल्में और गाने तो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं लेकिन उससे कहीं ज्यादा एक्ट्रेस की खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर बने रहते हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं लेकिन इतना खूबसूरत होने के बाद भी एक्ट्रेस सिंगल रहना पसंद करती हैँ। अक्षरा का नाम कई लोगों से जुड़ा लेकिन एक अटूट रिश्ता किसी के नहीं जुड़ पाया। अब लगता है कि अक्षरा अपने लकी बॉय को ढूंढ रही हैं..। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या पोस्ट किया है।

अक्षरा सिंह ने अपना इंस्टा अपडेट किया है जिसमें वो बॉसी लुक दिख रही हैं। एक्ट्रेस व्हाइट कोर्ट में दिख रही हैं और बालों को सलीके से कर्ल कर रखा है। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप के साथ क्लासिक ज्वेलरी कैरी की है,जो उनके लुक को गॉर्जियस बना रही है। इसी पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने बिपाशा बसु का गाना लकी बॉय लगाया है और कैप्शन में लिखा- भाग्यशाली लड़का कौन है? ये सवाल फैंस को एक्साइटेड कर रहा है और वो जानना चाहते हैं कि अक्षरा की जिदंगी में कौन आने वाला है।

एक यूजर ने लिखा- आपके लिए तो कोई भी हां कर देगा अक्षरा जी..हर लुक में ही इतनी प्यारी लगती हैं आप।दूसरे यूजर ने तारीफ कर लिखा- आपकी खूबसूरती अद्भुत है, आप वाकई बहुत अच्छी और प्रतिभाशाली हैं, आपको मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार। एक अन्य ने लिखा- उफ्फ्फ ये आँखे अक्षरा सिंह जी और कातिल अदा से ऐसी कि जहर भी फीका पड़ जाए। बता दें कि इससे पहले पोस्ट में अक्षरा सिंह अपने साजन का इंतजार कर रही थी। उन्होंने लाल साड़ी में सुहागन बन सबकी आंखों की रोशनी बढ़ा दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker