दिवाली के बाद होगी रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा, करोड़ों के विकास कार्यों का लाया जाएगा प्रस्ताव
रायपुर: रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा दीपावली के बाद आयोजित की जाएगी, जिसमें 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के प्रस्ताव लाए जाएंगे। वित्तीय अधिकार बढ़ने से आयुक्त अब 50 करोड़ तक के प्रस्ताव रख सकेंगे। इस सभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच तनातनी हो सकती है, क्योंकि संदीप साहू और आकाश तिवारी दोनों नेता प्रतिपक्ष की भूमिका के लिए दावा ठोक रहे हैं।
वहीं 6 महीने बाद नई परिषद की दूसरी बैठक 28 अक्टूबर को प्रस्तावित होगा। इस दौरान कहा जा रहा है कि, साढ़े 9 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। साथ ही शहर की सड़कों की सफाई के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।
इस मुद्दे पर भाजपा पार्षदों का हंगामा हो सकता है, जो महापौर पर सवाल उठा सकते हैं। 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के प्रस्ताव लाए जाएंगे, जिससे शहर के विकास को गति मिलेगी। इस सभा में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी, जो शहर के विकास और प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण होंगे।