Vaani Kapoor Birthday: वाणी कपूर ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, साल 2013 में फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से किए डेब्यू
Vaani Kapoor Birthday: अभिनेत्री वाणी कपूर हमेशा ही फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। वाणी से जुड़े अपडेट्स को लेकर फैंस भी बेहद एक्साइटेड रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस क्या करती थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर हमेशा ही अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। वाणी 23 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस खास मौके पर फैंस भी एक्ट्रेस को विश कर रहे हैं।
वाणी कपूर ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके संग सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे।
वाणी कपूर फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हैं। बॉलीवुड में आने से पहले वाणी होटल इंडस्ट्री में काम करती थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की।
गौरतलब है कि जिस होटल में वाणी कपूर काम करती थीं, वहां पर किसी फिल्म की शूटिंग हो रही थी। फिल्म की शूटिंग होते देख वाणी के मन में भी फिल्मों में आने का मन हुआ और उन्होंने एक्टिंग को चुना।
वाणी ने एक्टिंग में आने का फैसला तो कर लिया था, लेकिन उनके इस फैसले से उनके पिता बिल्कुल भी खुश नहीं थे। रिपोर्ट्स की मानें तो वाणी के पिता को मॉडलिंग बिल्कुल पसंद नहीं थी।
वाणी कपूर ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद फिल्मों की राह चुनी और उन्हें इंडस्ट्री में आने का रास्ता मिल गया। वाणी लगातार स्ट्रगल करती रही और आखिर में उन्हें सफलता हासिल हुई।
वाणी कपूर ने अपने 10 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों को दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिलता है। सभी को उनकी फिल्में पसंद आती हैं।