प्रदेश

सहकारी समिति कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल की शरुआत

रायपुर। राजधानी रायपुर के नया रायपुर स्थित तूता धरनास्थल में छत्तीसगढ़ शासन के छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला गया. धरनास्थल पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर अपनी मांगों के साथ हड़ताल की शरुआत की।

बता दें, संगठन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने पहले भी अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को अवगत करवाया था लेकिन सरकार द्वारा अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया. इसी के चलते कर्मचारियों ने 1 जून से अपनी हड़ताल शुरू कर दी।

जानकारी अनुसार, कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण व शासन के अन्य विभागों के कर्मचारियों की तरह सामान वेतनमान, शासन द्वारा निकले जा रहे सीधी भर्ती पर रोक सहित अन्य मुद्दों पर कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker