राजनीति

होर्डिंग घोटाले पर अबतक नहीं हुई कार्रवाई, अफसरों पर क्यों मेहरबान महापौर

रायपुर. राजधानी रायपुर नगर निगम में हुए 50 करोड़ रूपए के होर्डिंग घोटाले को लेकर आम आमदी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के पदाधिकारी होर्डिंग घोटाले को लेकर आज, मंगलवार को रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। ‘आप’ ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इस घोटाले का जब महापौर ने खुद खुलासा किया तो अबतक महापौर ने दोषी अफसरों के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं दर्ज करवाई। अब तक एक भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। आखिर अधिकारियों पर महापौर इतने मेहरबान क्यों हैं?

‘आप’ ने कहा, बीते दिनों पहले महापौर एजाज ढेबर खुद निगम के अफसरों पर 50 करोड़ रूपए के भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप लगाया था। लेकिन अबतक मामले में महीनेभर से अधिक का समय बीत जाने के बाद न कोई कार्रवाई हुई न ही कोई एफआईआर दर्ज कराई गई। इससे यही स्पष्ट होता है कि इस घोटाले में अफसरों को बचाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में घोटाला और भ्रष्टाचार में चरम पर है।

‘आप’ ने कहा, निगम में सिर्फ जांच का नाटक चल रहा है। जिन पर संदेह हैं उन्हीं को जांच समिति का सदस्य बनाया गया है। इस भ्रष्टाचार और घोटाले में महापौर एजाज ढेबर समेत अन्य नेता, अफसर भी शामिल हैं। कार्रवाई न होना अपने आप में सवाल खड़े करता है। भूपेश सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर नहीं है, स्वयं कांग्रेस के नेता इस घोटाले में लिप्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker