मनोरंजन

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने पुष्पा 2 में 3 मिनट के आइटम नंबर के लिए किया 3 करोड़ रुपए चार्ज

Pushpa 2 Song : अल्लू अर्जुन इन दिनों फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग में जुटे हुए हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आइटम नंबर करती नजर आएंगी। एक रिपोर्ट की मानें तो इस 3 मिनट के आइटम नंबर के लिए उर्वशी ने 2 से 3 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। ‘पुष्पा 2’ अगले साल रिलीज होगी। इसका बजट करीबन 350 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

द सियासत डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक उर्वशी ने इससे पहले चिरंजीवी स्टारर तेलुगु फिल्म ‘वाल्टर वीरैया’ में आइटम नंबर किया था। फिल्म से उनका गाना ‘बॉस पार्टी’ काफी हिट हुआ था जिसके बाद उर्वशी को ‘पुष्पा 2’ का ऑफर मिला है। अपनी पॉपुलैरिटी को देखते हुए उर्वशी ने भी मेकर्स से 2 से 3 करोड़ की डिमांड कर दी है।

सामंथा ने चार्ज किए थे 5 करोड़
2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा: पार्ट 1’ में सामंथा ने आइटम नंबर किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस 3 मिनट के गाने के लिए सामंथा ने 5 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। उनके गाने ‘ऊ अंटावा..’ ने हाई स्टैंडर्ड सेट किया था। अब उर्वशी को इसके सेकंड पार्ट में वहीं स्टैंडर्ड मैच करना पड़ेगा।

10 साल में किए 5 आइटम नंबर
उर्वशी अपने 10 साल के करियर में 5 आइटम नंबर कर चुकी हैं। उनका पहला आइटम नंबर कुणाल खेमू स्टारर फिल्म ‘भाग जॉनी’ का ‘डैडी मम्मी..’ था, जो सुपरहिट था। इसके बाद उन्होंने ऋतिक रोशन की ‘काबिल’, चिरंजीवी की ‘वाल्टर वीरैया’ और अखिल अक्किनेनी की ‘एजेंट’ जैसी फिल्मों में भी डांस नंबर किया। उर्वशी एक बांग्लादेशी फिल्म में भी आइटम नंबर कर चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker