अपराध

क्राइम बांच टीम को मिली बड़ी कामयाबी, कई संगीन मामलों में 13 साल से फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : जिले में 13 वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपियों को क्राइम बांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर लड़ाई-झगड़े समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु उर्फ जंगली, मनोज उर्फ बिल्ला का नाम शामिल है। ये दोनों आरोपी सगे भाई है और बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं। इन दोनों को टीम ने अपने अपने गुप्त सूत्रों के आधार पर गिरफ्तार किया है। इनके अलावा एक तीसरा भाई भी है, जिस पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। ये आरोपी दहशत फैलाने के लिए अपने नाम के साथ जंगली और बिल्ला शब्द जोड़कर अपना नाम रख लिया था। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker