अपराध

रायपुर में उपसरपंच की टंगिया से हत्या, पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपी ने उतारा मौत के घाट

Raipur Crime : राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद है, इसी बीच राजधानी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आय है जहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपी ने टंगिया से हमला कर भाजपा नेता और उपसरपंच को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पवन कुमार मिर्चे ने अवैध संबंध के शक में भाजपा नेता व उपसरपंच प्रतिनिधि हेमलाल मिर्चे पर टंगिया से हमला कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। हमले में सिर और गले पर गंभीर चोट लगने से हेमलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पवन कुमार मराठे को गिरफ्तार कर मामले की जांच कमें जुट गई है।

इस मामले में विधानसभा सीएसपी वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी पवन कुमार मिर्चे ने अवैध संबंध के शक में हेमलाल मिर्चे की टंगिया मारकर हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker