मनोरंजन

Allu Kanakaratnam Pedha Karma: अल्लू कनकरत्नम की प्रार्थना सभा, अल्लू अर्जुन से राम चरण और पवन कल्याण तक, परिवार के सभी सदस्यों ने की शिरकत

Allu Kanakaratnam Pedha Karma: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की दादी और अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकरत्नम ने 94 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। उनकी प्रार्थना सभा में पूरा अल्लू-कोनिडेला परिवार शामिल हुआ। इनकी फोटोज वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में पवन कल्याण, चिरंजीवी और राम चरण नजर आ रहे हैं।

तेलुगू इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और पद्मश्री अल्लू रामलिंगैया की बीवी और एक्टर अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का निधन हो गया था। उन्होंने 94 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। अब अल्लू-कोनिडेला परिवार उनकी प्रार्थना सभा के लिए एकत्र हुआ। राम चरण से लेकर चिरंजीवी, पवन कल्याण ने भी शिरकत की। अल्लू अरविंद की प्रोडक्शन कंपनी गीता आर्ट्स के सोशल मीडिया हैंडल ने प्रेयर मीट की फोटोज शेयर की हैं।

ALLU कनकरत्न की फोटो फ्रेम के साथ परिवार के सभी सदस्यों ने पोज दिया। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘अल्लू कनकरत्नम गारू को स्नेहपूर्वक याद कर रहा हूं… उनकी आत्मा, दयालुता और प्यार हमारे साथ जीवित है।’

एक्टर चिरंजीवी, राम चरण और एक्टर-राजनेता पवन कल्याण व परिवार के अन्य सदस्यों वाली एक फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘आज जब हमने अल्लू कनकरत्नम गारू के पेद्दा कर्म का पालन किया तो हमने हर प्रार्थना और साथ के हर पल में उनकी मौजूदगी को महसूस किया। परिवार और प्रियजनों से घिरे हुए, हमने उनके प्यार, ज्ञान और उनके मूल्यों को याद किया, जो उन्होंने हमारे अंदर डाले हैं। उनका आशीर्वाद और यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।’

एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राम चरण, चिरंजीवी, पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन पेद्दा कर्म में आए लोगों का हालचाल पूछ रहे हैं। बता दें कि राम चरण और अल्लू अर्जुन चचेरे भाई हैं। चिरंजीवी की बीवी और राम चरण की मां सुरेखा, अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद की बहन हैं। इस तरह से वे तेलुगू सिनेमा के खास अल्लू-कोनिडेला परिवार का हिस्सा बन जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker