रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से जब्त किए 27 लाख कैश
RAIPUR NEWS : रायपुर दक्षिण उपचुनाव की वोटिंग से पहले पुलिस ने लाखों का कैश बरामद किया है। विधानसभा क्षेत्र भाटागांव में बने चेकिंग प्लाइंट में पुलिस ने एक कार से नगदी जब्त किया है। पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत पुलिस ने अवैध रुपयों से भर जब्त कर कार्रवाई की है। बताया कि आज एसएसटी प्लाइंट भाटागांव में वाहन चेकिंग के दौरान कार क्रमांक सीजी 08 ए आर 8800 को रोककर जांच की। इस दौरान काले रंगे के बैग में मिला। खोलकर देखा तो रुपयों का बंडल था।
इसे लेकर कार सवार युवक से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। कार से पुलिस को नगदी 27 लाख 10 हजार रुपए मिले। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दिया गया। बता दें उपचुनाव के मद्देनजर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू है। वहीं आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।





