प्रदेश

प्रदेश की सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों और अधिकारी जींस-टीशर्ट पहनकर आने पर रोक आदेश जारी

राजस्थान : की सरकारी दफ्तरों में खाने की टेबल का मेन्यू बदने के बाद अब कर्मचारी और अधिकारियों की ड्रेस पर भी सख्त निर्देश जारी हुए हैं। प्रदेश की सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों और अधिकारी जींस-टीशर्ट पहने भी दिखाई नहीं देंगे। मुख्य सचिव सुधांश पंत के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों के लिए यह  थी आदेश जारी कर दिए हैं। अब सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को गरिमा पूर्ण पोशाक में कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग की संयुक्त शासन सचिव नीतू राजेश्वर ने आदेश जारी करते हुए कहा, 27 मार्च को मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि सभी राजकीय कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी गरिमापूर्ण पोशाक, अनुशासन, शिष्टाचार और नैतिकता की पालना सुनिश्चित करेंगे। सीएस भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद सभी कार्यालय में गरिमा पूर्ण पोशाक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जींस-टीशर्ट और अन्य अशोभनीय वेशभूषा का उपयोग नहीं किया जाए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker